गुमला: मोबाइल बंद होते ही खाते से रुपये गायब, UPI से साइबर ठगी का शक
Gumla, Gumla | Nov 13, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के चाहा फुलवाईर टोली निवासी जोन विनय बाड़ा के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मोबाइल फोन पर अचानक अपडेट आया, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। कुछ देर बाद राशि कट गई।