रामगंजमण्डी: मारपीट और लूटपाट मामले में फरार 3 बदमाशों को सुकेत पुलिस ने कोटा से किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी में सुकेत थाना पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे मारपीट और लूटपाट मामले में फरार 3 बदमाशो को कोटा से गिरफ्तार किया है। बदमाशो ने 22 दिसम्बर को कोटा से अपने गांव जाते समय फ़रियादी दयाराम के साथ मारपीट की और मोबाइल, 3 हज़ार नगद तथा एक हज़ार ऑनलाइन ट्रांसफर करवाये थे। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए थे।