डीएम आवास से महज 200 मीटर दूर चेन स्नैचिंग! CCTV में कैद वारदात, फिर भी पुलिस के हाथ खाली?
जमुई में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सावन की तीसरी सोमवारी की सुबह पूजा कर घर लौट रही महिला अनीता सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 30 ग्राम सोने की चेन झपट ली। चेन की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
सबसे गंभीर बात यह है कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। महिला चेन झपटने के दौरान बाइक के साथ कुछ दूर तक घिसटती चली गईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे।
सवाल यह है कि जब वारदात CCTV में कैद है, बाइक की पहचान होने की बात पुलिस खुद कह रही है, तो अपराधी अब तक गिरफ्त से बाहर क्यों हैं?
एक तरफ सरकार और जिला पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने के दावे कर रहा है, वहीं लगातार सामने आ रही चेन स्नैचिंग की घटनाएं इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।
डीएम आवास के आसपास दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखना होगा—CCTV फुटेज सिर्फ वारदात का गवाह बनकर रह जाता है या पुलिस अपराधियों तक भी पहुंचती है?
परिवर्तन बिहार न्यूज़ के लिए विवेक की रिपोर्ट
#Jamui #JamuiNews #ChainSnatching #CrimeNews #JamuiPolice #BiharNews #Crime #CCTV #Police #परिवर्तनबिहारन्यूज़ #जमुई #जमुई_न्यूज़ #चेन_स्नेचिंग #बिहार_न्यूज़
Jamui, Jamui | Aug 17, 2026