जमुई: जब सहरसा विधायक ई. आईपी गुप्ता के सपने में आये मोदी जी तो सुनिए फिर क्या हुई बातें
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी यानि IIP के प्रमुख और सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता अपने अलग अंदाज में नजर आए। वह जमुई परिसदन भवन में लुंगी, हाफ शर्ट और हवाई चप्पल पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। इस दौरान बढ़ती मंहगाई और चीनी की कीमतों में बेतरतीब उछाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा और जमकर हमला बोला।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा।उन्होंने कहा कि बीती रात प्रधानमंत्री मोदी उनके सपने में आए थे।विधायक ने अपने अंदाज में बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा वत्स पता है न,चीनी की कीमत बढ़ा दिया हूं। 70-75 रूपये कर दिया हूं।इससे देश का रेवेन्यू बढ़ेगा, गरीब और कमजोर होगा,जिससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा ,तब न मेरी तानाशाही चलेगी। विधायक आईपी गुप्ता ने आगे कहा कि उन्होंने सपने में प्रधानमंत्री से चीनी की कीमत बढ़ाने का कारण पूछा। तब मोदी जी बोले कि हम बोल दिए हैं, वो जो मेरा सोशल मीडिया है, AI की फैक्ट्री है उनलोगों को बोल दिए हैं।एक डाटा तैयार कर रहा है कि भारत में हरेक दस घर में, या दस में से एक आदमी को शुगर (डाइबिटीज) की बीमारी है,तो चीनी नहीं खाना है। ये जस्टिफिकेशन तैयार है यही लोगों को बताया जाएगा। #jamuitopnews #PoliticalNews #iipparti #jamuinews
Jamui, Jamui | Aug 23, 2026