जमुई: अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग से मची भगदड़
शहर के सर्किट हाउस के पास खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग पूरी स्कूटी को जलाकर राख कर दिया। इस अगलगी की घटना से लोगों के बीच कुछ क्षण के लिए दहशत फैल गई और अफरा- तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया और स्कूटी में लगे आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक स्कूटी वाहन जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। अचानक स्कूटी में आग कैसे लगी है, आग लगने का क्या कारण है। इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है।
बताया जाता है कि सुग्गी इलाके के दिनेश मंडल निजी काम से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से जमुई शहर आए थे। काम के दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी सर्किट हाउस के पास दीवार से सटाकर खड़ी कर दी थी।
कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी स्कूटी में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। दिनेश मंडल ने बताया कि महज पांच मिनट के भीतर पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई।
उन्होंने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से इसी बैट्री वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी का इस्तेमाल कर रहे थे और इससे पहले कभी किसी प्रकार की तकनीकी समस्या सामने नहीं आई थी। अचानक आग कैसे लगी, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है।
घटना के बाद आसपास काफी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने पानी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आग को फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। #jamuinews #jamuitopnews #jamuiupdates #viral #viralreelsシ
Jamui, Jamui | Aug 22, 2026