बीना: कुरवाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर 30 वर्षीय युवक हुआ घायल
Bina, Sagar | Mar 4, 2024 कुरवाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर 30 वर्षीय युवक घायल हो गया है। बता दें, रमेश पिता उदय चंद कुशवाहा निवासी भगत सिंह वार्ड जो रविवार की शाम बीना से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से गंजबासौदा जा रहा था, तभी कुरवाई रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।