बीना: ग्राम देवराजी में 40 वर्षीय महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में महिला को सागर जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर
Bina, Sagar | Mar 4, 2024 40 वर्षीय महिला राजवाई निवासी ग्राम देवराजी ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे महिला को उल्टियां होने लगी।महिला को उल्टी करते देख परिजन रात में महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत में महिला को सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वही मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी है।