बीना: बीना थाना परिसर में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक निर्मला व SDOP सहित पूर्व विधायक हुए शामिल
Bina, Sagar | Mar 3, 2024 मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा बीना थाना परिसर में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे, एसडीओपी प्रशांत सुमन सहित थाना क्षेत्र के जन प्रतिनिधि व गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों से सीधा संवाद करके उनकी समस्याओं और सुझावों को जानना है।