बीना: चोरी की 9 बाइक के साथ दो चोरों को बीना थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Mar 3, 2024 शहर में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए नवागत थाना प्रभारी विजय राजपूत के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने मुखविर की सूचना पर आरोपी इमरान खान पिता सिकंदर खान निवासी इटावा वाहरी क्षेत्र एवं बृजेश रजक पिता भागीरथ निवासी श्री राम कॉलोनी को धर दबोंचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नो वाईक कीमत₹400000 जप्त की।