बीना: ग्राम मुहासा में ट्रॉली चढ़ने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Mar 3, 2024 5 वर्षीय अमन पिता रमेश निवासी ग्राम मुहासा जो शनिवार की देर शाम सड़क के पास खेल रहा था तभी पास से तेज रफ्तार निकल रहे ट्रैक्टर की ट्राली की चपेट में आने से बच्चा घायल हो गया, बच्चे को गंभीर हालत में परिजन रात को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।