बीना: खिमलासा रोड ग्राम माला सुनेटी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की हुई मौत व एक व्यक्ति हुआ घायल, मर्ग कायम
Bina, Sagar | Mar 3, 2024 बाइक चालक राम्मू अहिरवार उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मुहासा एवं विजय पाल उम्र 35 वर्ष निवासी मुहासा रात में बाइक से बीना सिविल अस्पताल से वापस अपने गांव मुहासा जा रहे थे। तभी ग्राम माला सुनेटी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में बाइक चालक की मौत हो गई और दूसरे घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।