बाह: गांव धायपुरा में अंत्येष्टि के दौरान मधुमक्खियां ने किया हमला, करीब 100 लोगों को मारा डंक
गांव धायपुरा में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी उन्हें अंत्येष्टि के लिए अंत्येष्टि स्थल ले जाया गया और अंत्येष्टि का कार्य शुरू हुआ। अंत्येष्टि स्थल में एक पेड़ था जिस पर मधुमक्खियां का बड़ा छत्ता था, जब मधुमक्खियां पर धुंआ पहुंचा तो मधुमक्खी हमलावर हो गई और करीब 100 लोगों को डंक मार दिया।