बाह: गांव बड़ौस में पुरुषों नशे की लत से परेशान महिलाओं ने देसी शराब के ठेके पर किया विरोध प्रदर्शन
थाना बासौनी के गांव बड़ौस में महिलाओं ने देसी शराब के ठेके पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि पुरुषों में लगी नशे की आदत से महिलाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर देसी शराब के ठेके पर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया है और देसी शराब के ठेके को बंद करने की मांग की है। पुलिस ने महिलाओं को समझ बुझाकर मामला शांत कराया है।