बाह: पति के ऑनलाइन गेम खेलने की आदत के चलते पत्नी ने नदी में लगाई छलांग, पिनाहट चंबल नदी घाट का मामला
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत पिनाहट चंबल नदी घाट पर पति की ऑनलाइन गेम खेलने की आदत के चलते एक पत्नी ने चंबल नदी में चलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाते हुए मौजूद गोताखोरों ने देख लिया,गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली,घटना की सूचना पुलिस को दी गई,पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने पर ले गई और महिला के साथ परिजनों को समझाकर घर भेज दिया।