बाह: गांव नगला इमली में अज्ञात कारणों से किसान की झोपड़ी में लगी आग, दो पशुओं की हुई मौत, दो झुलसे
थाना चित्राहाट के गांव नगला इमली में एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में बंधे दो पशुओं की मौत हो गई, जबकि दो पशु बुरी तरह से झुलस गए, जब आग लपटों को ग्रामीण ने देखा तो हड़कंप मच गया एवं आग पर पानी डालकर बमुश्किल काबू पाया। ग्रामीणों की सूझबूझ से कुछ पशुओं की जान भी बचाई गई।