बाह: गांव मुकंदीपुरा में बुजुर्ग महिला पर गाय ने किया हमला गंभीर घायल
थाना बासौनी के गांव मुकंदीपुरा में एक बुजुर्ग महिला पर गाय ने हमला बोल दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया है, कि गाय ने महिला के पेट में गाय ने सींग घुसा दिया,आनन फानन में परिजनों के द्वारा घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए सीएचसी बाह ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।