मेजा: रामनगर स्थित माता का पूरा गांव में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Meja, Allahabad | Sep 28, 2024 मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित माता का पूरा गांव निवासी पवित्रा देवी पत्नी अमित कुमार उर्फ रंजय पटेल शनिवार की तड़के सुबह लगभग चार बजे फर्राटा पंखा बंद कर रही थी। तभी वह अचानक करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।