थराली: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आपसी समन्वय से कार्यों की गुणवत्ता और समय पर तेजी लाने के दिए निर्देश
सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को थराली ब्लाक सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते 2:30 बजे पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी सामंजस्य और तालमेल बनाकर गुणवत्ता के साथ संचालित योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।