थराली: गढवाल सांसद अनिल बलूनी ने चमोली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली, अधिकारियों को दिए निर्देश
गढवाल सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे थराली ब्लाक सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी सामंजस्य और तालमेल बनाकर गुणवत्ता के साथ संचालित योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।