थराली: पिंडर नदी को साफ कर थराली को होने वाले नुकसान से बचाने की कवायद शुरू
थराली कस्बे को पिंडर नदी के बहाव से बचाने की कवायत शुरू हो चुकी है । उप जिलाधिकारी थराली कमलेश मेहता ने कवायत को अंतिम रूप देते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्य योजना पर काम करने के निर्देश दिए हैं । बुधवार 12 बजे को उपजिला अधिकारी थराली कमलेश मेहता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य योजना पर काम करने के आदेश दिए हैं ।