थराली: गढ़वाल सांसद ने टीबी उन्मूलन के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया
मा0 गढवाल सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे टीबी मामलों और मृत्यु दर की चुनौतियों से निपटने के लिए विकास खंड थराली से 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान का हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।