थराली: खैनोली में नवनिर्मित मां गिरजा मां भवानी मंदिर का थराली विधायक ने किया लोकार्पण
थराली के ग्राम पंचायत खेनोली में ग्रामवासियों द्वारा निर्मित मां गिरिजा भवानी मंदिर का शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने रिबन काटकर लोकार्पण किया। वही इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से मंदिर का कार्य शुरू किया गया था, जो कि अब बनकर तैयार हो गया है।