थराली: थराली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जनता दरबार लगाकर सुनी जन समस्याएं, जनप्रतिनिधियों व लोगों ने रखीं 37 समस्याएं
शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को जन समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में जन प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने सडक, पुल, आपदा में क्षतिग्रस्त रास्ते, आवास, पेयजल आदि से जुडी 37 समस्याएं रखी। जिसमें प्राणमती नदी पर पुल निर्माण आदि शामिल हैं।