भिवानी के कर्मचारी 4 अक्टूबर को ओपीएस के लिए उतरेंगे सड़कों पर : शास्त्री
भिवानी 27 सितंबर
पुरानी पेंशन बहाली के लिए आने वाले चार अक्टूबर रविवार को ंपेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले भिवानी जिले के कर्मचारी स्थानीय नेहरू पार्क में एकत्रित हो प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी देते हुए पीबीएसएस के प्रदेश प्रवक्ता शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में पीबीएसएस पूरे प्रदेश में हर रविवार को किसी एक जिले में पुरानी पेंशन के लिए रोष मार्च निकाल रही है इसी कड़ी में भिवानी जिला प्रधान नरेश महता की अगुवाई में यहां भी आगामी चार अक्टूबर को कर्मचारी अपने बुढ़ापे को बचाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे जिसके लिए ब्लॉक स्तर से जिला स्तर के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आह्वान कर रहे हैं । गौरतलब है प्रदेश में काफी वर्षों से पेंशन बहाली संघर्ष समिति पुरानी पेंशन बहाली के लिए रात दिन एक किए है । ओपीएस के लिए प्रदेश में अनेकों बड़े धरणे प्रदर्शन किए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद उनकी पेंशन पांच सात सौ रुपए से लेकर आठ दस हजार तक ही बन पा रही है जिससे इस महंगाई के युग में पांच दिन भी नहीं निकल सकते महीना तो दूर की बात है और वह पेंशन भी उन्हें हर महीने अपने वेतन का दस प्रतिशत पैसा कटवाने के बाद मिलती है जबकि विधायक, सांसद और जज ये सभी आज भी पुरानी पेंशन लेते हैं एक से अधिक भी लेते हैं काफी तो जबकि कर्मचारियों को तीस चालीस साल सेवा करके भी खाली हाथ जाना पड़ता है। पीबीएसएस का मानना है पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक़ है कोई भीख या खैरात नहीं जिसे हम किसी भी कीमत पर दिला कर रहेंगे इसलिए तमाम संगठनों और कर्मचारियों से आह्वान है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।