आज बाग कोठी, भिवानी स्थित विधायक घनश्याम सर्राफ जी के निजी निवास स्थान पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर Dr. Krishan Lal Middha जी के साथ भाजपा के पदाधिकारियों, बूथ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के समर्पित साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।
प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रहित, जनभागीदारी और जनसेवा के संदेशों को आत्मसात करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा के संकल्प का मजबूत मंच बनाया।
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ हम सभी जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
-घनश्याम सर्राफ
विधायक, भिवानी विधानसभा