जांजगीर: जिला अस्पताल जांजगीर से सिविल सर्जन को हटाने की मांग तेज, धरने पर बैठे डॉक्टर-नर्स से सांसद ने की मुलाकात
आज शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार,, जिला अस्पताल जांजगीर के सिविल सर्जन को हटाने की मांग तेज होने लगी है, सिविल सर्जन के खिलाफ अस्पताल के सभी डाक्टर और नर्सों ने मोर्चा खोल दिया है, कर्मचारियों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जाँच शुरू कर दी है, इधर डॉक्टरो ने ओपीडी टाइम के बाद अस्पताल परिसर में सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन किया।