जांजगीर: जिले में 10वीं बोर्ड की गणित परीक्षा सम्पन्न, 14,200 विद्यार्थी हुए शामिल, 583 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर चाम्पा जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। जिसमे 7 मार्च को 10वीं का गणित पेपर सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ । इस बार 10 वी में परीक्षा के लिए 14 हजार 200 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। वही 583 अनुपस्थित रहे, इनमें नकल का कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।