जांजगीर: खोखरा गांव में JCB ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचला, हादसे में बड़े भाई की हुई थी मौत, आज होगा पोस्टमार्टम
जांजगीर के खोखरा गांव में JCB ने बाइक सवार 2 भाईयों को कुचल दिया था. हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई थी, वहीं छोटे भाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद मौके पर ASP और TI पहुंचे थे। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर JCB को छोड़कर आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया थी, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इधर, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।