जांजगीर: जिला मुख्यालय में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन, सांसद रहीं मौजूद
आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत जिले के दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा निर्मित सहायक उपकरणों, कैलीपर्स व कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय करने के लिए सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में शिविर का आयोजन किया गया।