चौसा: बक्सर में डीएम साहिला की अध्यक्षता में समन्वय और आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए दिए सख्त निर्दे
Chausa, Buxar | Sep 7, 2026 बक्सर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति एवं आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने बाढ़ प्रभावित अंचलों के लिए पॉलीथिन शीट अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश आपदा शाखा को दिया। पशुपालन पदाधिकारी को पर्याप्त पशु चारा और पशु चिकित्सक टीम की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया।