हमीरपुर: हमीरपुर सदर कोतवाली के नौबस्ता तिराहे में शराब ठेके के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल होने पर बोली पुलिस
सदर कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता तिराहे के शराब के ठेके के बाहर नशे में धुत शराबियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सदर कोतवाली पुलिस ने कहा है कि मारपीट की तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। स्थानीय लोगों ने नशे में धुत शराबियों के आपस में जमकर मारपीट करने पर कहा है कि शराबियों के आतंक व आये दिन शराब ठेके के बाहर उत्पात मचाया जाता है।