हमीरपुर: बिवांर थाना क्षेत्र के बंडा गांव में पत्नी के झगड़कर राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिवांर थाना क्षेत्र के बंडा गांव निवासी रमाशंकर (45)पुत्र हरिदास वर्मा ने घर के बगल के खंडहर में खड़े नीम के पेड़ से रस्सी बांधकर गले में फन्दा लगाकर फाँसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक के भाई शंकरलाल ने जब उसे लटका देखा तो थाना बिवांर में सूचना दी।मृतक रमाशंकर तीन भाइयों में सबसे छोटा था और राजमिस्त्री का काम करता था जिसके तीन लड़के एक लड़की है।