हमीरपुर: हमीरपुर सदर तहसील में शनिवार को होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस अब होगा सोमवार को आयोजित
वृक्षारोपण अभियान में कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम व अधिकारियों की व्यस्तता के कारण गत शनिवार को समाधान दिवस आयोजित न होने के दृष्टिगत अब सोमवार को आयोजित किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया है कि सभी तहसील मुख्यालय में शनिवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस गत शनिवार को कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम के कारण स्थगित कर दिया गया था।