टीकमगढ़: पठलाखेरा गांव में महिला ने खेत में डालने वाली दवाई खाई, हालत बिगड़ी, परिजन जिला अस्पताल ले गए
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पठलाखेरा गांव में बुधवार को एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला का नाम रेशमा लोधी बताया गया है। परिजन ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते महिला ने अपने ही घर में खेत में डालने वाली दवाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।