बांसगांव: बड़हलगंज पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, लूटा मंगलसूत्र और चोरी की बाइक बरामद; कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
बड़हलगंज पुलिस ने लूट की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र और कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोरखपुर और कुशीनगर के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।