पोड़ैयाहाट: केरल के कोच्चि से सास की हत्या के आरोपी दामाद गिरफ्तार, तेतरिया से जले शव की अस्थियां बरामद
सास की हत्या के आरोपी दामाद को पोड़ैयाहाट पुलिस ने केरल के कोच्चि से गिरफ्तार कर लिया है।जलाए गए कथित शव की अस्थियां बांका जिले के बोसी थाना क्षेत्र के तेतरिया जंगल से बरामद की गई है। राजपुरा गांव निवासी रामू सोरेन को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।