कोईलवर: ज्ञानपुर में बाढ़ से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी, पर्याप्त नाव और सामुदायिक किचन की मांग
कोईलवर प्रखंड के ज्ञानपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से बाढ़ के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी हुई है। रविवार की शाम करीब 5 बजे पब्लिक एप की टीम मौके पर पहुंची तो गांव तीन तरफ पानी से घिरा नजर आया। आवागमन के लिए ग्रामीण नाव का सहारा ले रहे हैं। सरकार की ओर से नाव की व्यवस्था की गई है। और नावों की जरूरत महसूस हो रही है।