हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने बैरागी कैंप स्थित धोबी घाट से 28 पव्वे देसी शराब के साथ तस्कर को पकड़ा
कनखल थाना पुलिस ने बैरागी कैंप स्थित धोबी घाट से 28 पव्वे देसी शराब के साथ एक आरोपी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकुर सतीघाट का रहने वाला है। कनखल थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।