ग्वालियर में 24 इंची पेयजल पाइपलाइन फूटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी फैला हुआ नजर आया,तस्वीर को देख ऐसा लगा मानो सैलाब की आहट हो।
#gwaliornews #newsimpact #pwd
दरअसल ग्वालियर शहर के आमखो पहाड़ी इलाके में देर रात टंकियों को भरने वाली 24 इंच की मेन लाइन फूट गई,इस कारण पहाड़ी के ऊपर से पानी झरने की तरह बहते हुए हजार बिस्तर अस्पताल के मुख्य गेट से होकर कंपू थाने के पास SAF रोड तक जमा हो गया।कुछ ही देर में हजारों लीटर साफ पानी यूं ही बहकर बर्बाद हो गया।जिस जगह पर पानी की लाइन फूटी वहां सभापति मनोज सिंह तोमर का भी घर है।पीएचई के अमले ने इस लाइन की आपूर्ति बंद कराई,अब आज सुबह इस लाइन को सुधारने का काम किया जाएगा,हालांकि यह लाइन कैसे फूटी इसकी भी नगर निगम जांच करेगा।