बसेड़ी: बसेड़ी में निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण
Baseri, Dholpur | Sep 10, 2026 नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत 11 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान बसेड़ी पहुंचे और चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर और एसपी ने वाईएस कॉलेज में स्थापित ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने 24 मतदान केंद्रों के