बसेड़ी कस्बा स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अल सुबह 4 बजे से ही मंदिर में भक्तो का आना प्रारम्भ हो गया। दिन चढ़ते ही मंदिर में श्रद्धालुओ की भीड़ बढ़ गई। पूजा अर्चना से पूर्व भक्तो ने पार्वती नदी में स्नान किया। उसके बाद शिवलिंग पर दूध, दही, बेलपत्र, शहद, चन्दन आदि चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की