बसेड़ी: दूसरे दिन भी भूतेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ी आस्था, दर्शनों के लिए भक्तों की रही भीड़
Baseri, Dholpur | Feb 16, 2026 बसेड़ी कस्बा स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी सोमवार को भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा। अल सुबह 4 बजे से ही मंदिर में भक्तो का आना प्रारम्भ हो गया। दिन चढ़ते ही मंदिर में श्रद्धालुओ की भीड़ बढ़ गई। पूजा अर्चना से पूर्व भक्तों ने पार्वती नदी में स्नान किया। उसके बाद शिवलिंग पर दूध, दही, बेलपत्र, शहद, चन्दन आदि चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की काम