एक घटना से नहीं बदलती जमुई की पहचान, प्रकृति की खूबसूरती और भगवान महावीर की जन्मस्थली है इसकी असली पहचान
जमुई। घने जंगल, ऊंची-नीची पहाड़ियां, झरने, हरियाली और प्रकृति की गोद में बसे कई खूबसूरत स्थल… यही है जमुई की पहचान। बिहार के नक्शे पर यह जिला सिर्फ अपनी भौगोलिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए भी खास स्थान रखता है। भगवान महावीर की जन्मस्थली से जुड़ी इसकी पहचान देशभर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है।
आज सोशल मीडिया पर सामने आई एक घटना ने जमुई के पर्यटन स्थलों की सुरक्षा और छवि को लेकर जरूर चिंता पैदा की है। छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें...
Jamui, Jamui | Sep 21, 2026