लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच, सतर्कता के निर्देश दिए गए
गुरुवार अपराह्न 1:05 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात में गश्ती के दौरान पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया.इस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात अजय कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गश्ती, ऑडी एवं डायल-112 में तैनात पुलिस बल की जांच की गई. सतर्क रहने का निर्देश दिया गया.