मऊगंज: घुरेहटा कला के आदिवासियों ने कलेक्टर मऊगंज को सौंपा ज्ञापन, कहा- 'बुलडोजर से मकान न गिराएं'
Mauganj, Rewa | Jul 16, 2025 मऊगंज तहसील के ग्राम घुरेहटा कला वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले लगभग 25 से 30 आदिवासी परिवारों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी भूमि से बेदखल किए जाने की प्रक्रिया पर विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा।पीड़ितों ने बताया कि वे पुश्तैनी रूप से मध्य प्रदेश शासन की भूमि पर वर्ष 1989 से पहले से आवास बनाकर निवास कर रहे हैं।