मऊगंज: मऊगंज जिले में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री, प्रशासनिक चुप्पी पर उठे सवाल, कलेक्टर बोले- होगी कार्यवाही
Mauganj, Rewa | Jul 15, 2025 मऊगंज जिले में अवैध शराब की खुलेआम पैकारी ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। लाइसेंसी शराब दुकानों से कार्टून और बोरियों में भरकर शराब को गांव-गांव भेजा जा रहा है। यह सबकुछ थाना और पुलिस चौकी की जानकारी में होते हुए भी कार्रवाई का अभाव दिखाई देता है।वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन का बयान सामने आया है।