मऊगंज: 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान की मऊगंज में हुई शुरुआत, कलेक्ट्रेट सभागार में SP ने की बैठक
Mauganj, Rewa | Jul 15, 2025 मऊगंज में 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान की आज 15 जुलाई की सायंकाल 4 बजे से शुरुआत हुई है। मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में नशा मुक्ति अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान पूरे प्रदेश भर में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा है।