मऊगंज: देवतालाब के प्रसिद्ध शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने किया जलाभिषेक
Mauganj, Rewa | Jul 14, 2025 मऊगंज जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर देवतालाब में आज सावन के प्रथम सोमवार 14 जुलाई की सायंकाल 5 बजे तक 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कराया।शिव मंदिर परिसर मे सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है।देवतालाब शिव मंदिर जो विंध्य क्षेत्र का ऐतिहासिक मंदिर है।जहां सावन मास में एक महीने मेले का आयोजन किया जाता है।