मऊगंज: लौर थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में नशीली कफ सिरप बेचते हुए वीडियो वायरल
Mauganj, Rewa | Jul 14, 2025 लौर थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बिक्री करते समय का एक वीडियो आज 14 जुलाई की सायंकाल 5 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मऊगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है पर अभियान के बावजूद भी गांवो में किस तरह से नशीली कफ सिरप की बिक्री हो रही है यह वायरल वीडियो ने अभियान की पोल खोल दी है।