सिमडेगा: सिमडेगा में अतिक्रमण हटाओ अभियान: बुलडोजर से कई दुकानें तोड़ी गईं
सिमडेगा डीसी के निर्देश पर मंगलवार की शाम 4:00 बजे सिमडेगा शहर में अतिक्रमण हटा अभियान चलाया गया।इस दौरान चेतावनी के बावजूद नहीं हटने वाले दुकानदारों के दुकान ऊपर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान कई लोगों की दुकानों को तोड़ा गया और साथ ही जुर्माना वसूला गया, मौके पर अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।